हरियाणा सरकार कब देगी सैलरी व पेंशन, आदेश जारी

पंचकूला। दुनियाभर में जारी कोरोना वायरस का असर हरियाणा पर भी पूरी तरह पड़ चुका है। केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना के कारण पूरे देश में लॉकडाउन किया हुआ है। हरियाणा में भी 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इससे प्रदेश की आर्थिक स्तर पर कमर टूट रही है।


आज इसको देखते हुए सरकार ने नया आदेश जारी किया है। इस आदेश में सरकारी कर्मचारियों को सैलरी व पेंशन कब दी जाएगी ये बताया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेश अनुसार अलग अलग ग्रेड को अलग अलग तारीख पर वेतन दिया जाएगा। जैसे सबसे पहले प्रदेश में ग्रुप डी के कर्मचारियों को सैलरी मिलेगी। वहीं आखिर में ग्रुप ए व बी कैटेगरी के अफसरों को वेतन मिलेगा।


 

आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, बुढ़ापा पेंशन को लेकर तारीख निर्धारित सरकार द्वारा की गई है। 7 अप्रैल को ग्रुप D, अनुबंधित कर्मचारियों और प्रोफेशनल वेजिज की सैलरी आएगी। 10 अप्रैल को ग्रुप सी के कर्मचारियों की सैलरी आएगी, 13 अप्रैल को सामाजिक पेंशन जैसे बुढापा, विधवा व विकलांग पेंशन खातों में आएगी। 16 अप्रैल को सरकारी कर्मचारियों की पेंशन व 20 अप्रैल को A व B कैटेगरी के अफसरों की सैलरी डाली जाएगी।


आदेश में वजह बताई गई है कोरोना के कारण प्रदेश को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सरकार और लोग ऐसे लड़ाई लड़ रहे है जिसमें ये नहीं पता कि कब जीत मिलेगी। लेकिन जीत के लिए सरकार ने दिन रात एक किया हुआ है। इसलिए फिलहाल सैलरी व पेंशन को लेकर ये आदेश जारी किये गए है।