दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर एंव भाजपा नेत्री सपना चौधरी का एक बार फिर सपना टूट चुका है। माना जा रहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उन्हें टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।। ऐसे में वह अब सिर्फ दिल्ली में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगीं।
जब हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो माना जा रहा था ये मौका दिल्ली में मिलेगा। हालांकि अब दिल्ली में भी ऐसा नहीं हुआ। कहा जा रहा था कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और सपना चौधरी की नजदीकी होने के कारण उन्हें टिकट मिल जाएगा। कहा तो यह भी जाता है कि मनोज तिवारी ही सपना चौधरी को भाजपा में लेकर आए हैं। वहीं भाजपा ज्वाइन करने के दौरान सपना चौधरी ने कहा था कि उनके भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के पीछे कोई बड़ी वजह नहीं है और न ही किसी डील की वजह से पार्टी ज्वाइन की है।